फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद बोले : राष्ट्र को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का सम्मान जरूरी, सरकार बना रही आत्मनिर्भर

Mon, 17 Nov 2025 12:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

किसी भी राष्ट्र, समाज और परिवार को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का सम्मान और प्रतिनिधित्व बेहद जरूरी होता है। जहां पर नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। सभी को महिलाओं का आदर करना चाहिए।
विज्ञापन
गंगा गुरुकुलम स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में परमार्थ निकेतन आश्रम के संस्थापक स्वामी चिदानंद पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसी भी राष्ट्र, समाज और परिवार को मजबूत बनाने के लिए महिलाओं का सम्मान और प्रतिनिधित्व बेहद जरूरी होता है। जहां पर नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। सभी को महिलाओं का आदर करना चाहिए। ये बातें रविवार को गंगा गुरुकुलम स्कूल फाफामऊ में आयोजित पुरस्कार सम्मान कार्यक्रम में ऋषिकेश परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहीं।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को ऊंचा स्थान देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार काम कर रहे हैं। इसी का नतीजा है कि यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बनी है। प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को हर क्षेत्र में बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को ऊंचाई पर ले जाने के लिए योगी की आवश्यकता है। स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि सोच सही होनी चाहिए, सोच का ही प्रभाव हमारे कार्यों पर पड़ता है। उन्होंने यह भी कहा कि डॉक्टर जीवनदाता होते हैं लेकिन कुछ शैतान बनकर जान ले रहे हैं।

वहीं, सम्मान समारोह में कॉलेज की ओर से अल्पना डे, नित्यानंद सिंह, प्रवीण गुने, अनीता गुप्ता, सुजला चक्रवर्ती, शालिनी सिंह, सौरव अग्रवाल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन निदेशक यशोवर्धन ने किया। इस मौके पर संस्था के सचिव प्रो. कृष्ण गुप्ता ने अतिथियों का परिचय कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें