फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था में स्वदेशी जागरण मंच का योगदान अतुलनीय

विज्ञापन
Swadeshi Jagran Manch Prayagraj - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
निराला सभागार में हुई ‘स्वदेशी की संकल्पना एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी’ विषयक संगोष्ठी
विज्ञापन

प्रयागराज। स्वदेशी जागरण मंच के स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निराला सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। ‘स्वदेशी की संकल्पना एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी’ विषयक संगोष्ठी में जागरण मंच के प्रांत सह संयोजक डा. वीके सिंह ने स्वदेशी के स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर प्रकाश डाला। कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में स्वदेशी जागरण मंच का योगदान अतुलनीय है।
विज्ञापन

प्रांत सह संयोजक ने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने जिस उद्देश्य से इसकी स्थापना की थी, इसके बारे में जयंती वर्ष 2019-20 पर स्वदेशी जागरण मंच लोगों के बीच जाकर बताया जाएगा। संगोष्ठी में प्रयागराज संयोजक पंकज कुमार ने कहा कि जागरण मंच की स्थापना क्यों की गई, इसका अध्ययन करने से पता चलता है कि भारत के उद्योग, बौद्धिक संपदा, संस्कृति को संरक्षित कर रोजगार परक अर्थव्यवस्था स्थापित करना ही स्वदेशी और ठेंगड़ी जी का सपना था। कार्यक्रम में विभाग महिला प्रमुख आदर्श त्रिपाठी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विभाग संघर्ष वाहिनी प्रमुख गंगेश नारायण, जय प्रकाश गुप्ता, डा. भावेश, अवनीश मोहन शर्मा, रंजना मिश्र, किरण उपाध्याय, वंदना शर्मा, लक्ष्मी उपाध्याय, रामदत्त मिश्र, अमरेंद्र, विवेक, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें