पीडीए कॉलोनी के पाठक मार्केट में नारियल पानी विक्रेता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके मुंह से निकला खून आसपास फैला हुआ था साथ में सोया उसके बहनोई को घटना की भनक तक नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
पीडीए कॉलोनी के पाठक मार्केट में नारियल पानी विक्रेता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसके मुंह से निकला खून आसपास फैला हुआ था साथ में सोया उसके बहनोई को घटना की भनक तक नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर डीसीपी जमुनापार दीपक भाकुर, सीओ करछना अजीत सिंह चौहान समेत तमाम पुलिस के अधिकारी पहुंच कर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
बरेली जिले के वार्ड संख्या 9 निवासी सारिक 20 वर्षीय पुत्र मासूम और उसका बहनोई शान पुत्र यासीन नैनी थाना क्षेत्र के पाठक मार्केट के समीप नारियल पानी की दुकान लगाते हैं। बुधवार की रात दोनों भोजन करके दुकान के अंदर ही सो रहे थे । शान गुरुवार की सुबह जब सोकर उठा तो शरीफ मृत अवस्था में पड़ा था। उसके आसपास काफी खून फैला हुआ था। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके की जांच की। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। मुंह से खून निकल रहा था । मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका इसकी जमुनापार दीपक ठाकुर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हुई मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा के साथ सोने वाले शान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।