बारा थाना क्षेत्र के बारा खास निवासी गौरी शंकर ने एक निजी अस्पताल पर फर्जी ऑपरेशन का आरोप लगाया है। उसने अपनी मां प्रेमसुधा को पेट दर्द की शिकायत पर बीते 23 अप्रैल को अल्ट्रासाउंड कराया तथा गौहनिया स्थित निजी अस्पताल के डॉक्टर को रिपोर्ट दिखाया।
विज्ञापन
डाॅक्टर ने रिपोर्ट देखने पर बताया कि उनके किडनी और गॉलब्लैडर में पथरी है और ऑपरेशन कराने की सलाह दी। डाॅक्टर की सलाह पर प्रेमसुधा को 6 मई को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया। अस्पताल ने जांच व ऑपरेशन का पैसा जमा करा लिया। परिजनों का आरोप है कि 7 मई को ऑपरेशन करने आए सर्जन ने रिपोर्ट देखी तो उन्होंने बताया कि मरीज की किडनी और गॉलब्लैडर में पथरी नहीं, बल्कि सूजन है। जिससे कारण दर्द हो रहा है। पीड़ित ने घूरपुर पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। थाना प्रभारी घूरपुर दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांचकर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।