प्रयागराज। रक्षाबंधन पर प्रयागराज से दिल्ली के लिए सुपरफास्ट स्पेशल चलेगी। प्रयागराज से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन 15, 17 और 19 अगस्त को होगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी के अनुसार 22 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के दस, एसी थ्री के छह, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे। प्रयागराज जंक्शन से गाड़ी संख्या 04145 की रवानगी रात 9:30 बजे होगी। फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ रुकते हुए ट्रेन सुबह 8:55 बजे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुुंचेगी। वापसी में दिल्ली से 04146 स्पेशल का संचालन 16, 18 और 20 अगस्त की सुबह 9:30 बजे होगा। ट्रेन शाम 7:45 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी। ब्यूरो