फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनडे को भी मुंबई रूट की कई ट्रेनें रहीं निरस्त

Mon, 29 Jun 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इटारसी स्टेशन के आरआरआई रूम में लगी आग के बाद संबंधित रूट पर चलने वाली ट्रेनों का निरस्तीकरण कब खत्म होगा इस बारे में रेल प्रशासन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। रेलवे सिर्फ हर रोज निरस्त किए जाने वाली ट्रेनों की सूची जारी कर अपने काम की इतिश्री कर रहा है। जबकि यात्री परेशान हैं कि वह करें भी तो आखिर क्या करें। रविवार को भी इलाहाबाद और छिवकी से गुजरने वाली दर्जन भर से ज्यादा ट्रेेनें निरस्त रहीं। ट्रेनें निरस्त होने की वजह रेलवे ने यात्रियों को उनका पूरा पैसा वापस किया।
विज्ञापन


17 जून को इटारसी में लगी आग के बाद से रेल प्रशासन लगातार मुंबई रूट की ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। इटारसी देश के मध्य में स्थित है। इसलिए यहां से दक्षिण भारत के अलावा अहमदाबाद, मुंबई आदि रूट की तरफ जाने वाली ट्रेनें भी गुजरती हैं, लेकिन यहां आरआरआई रूम में आग लगने के बाद इन सभी स्थानों की तरफ जाने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। रविवार को इलाहाबाद जंक्शन एवं छिवकी से निकलने वाली दर्जन भर से ज्यादा ट्रेनें निरस्त रहीं। जो ट्रेनें यहां नहीं पहुंची उसमें 12167/12168 एलटीटी-वाराणसी अप और डाउन, 12296 संघमित्रा एक्सप्रेस, 12791 सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12792 डाउन सिकंदराबाद, 15018 काशी एक्सप्रेस, 51189 इटारसी पैसेंजर, 54106 मुगलसराय पैसेंजर, 11059 पवन एक्सप्रेस, 11068/11067 गोदान अप और डाउन, 11071 कामायनी एक्सप्रेस आदि प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इन ट्रेनों के निरस्त होने से रेलवे को हर रोज लाखों रुपये रिफंड के रूप में यात्रियों को देने पड़ रहे हैं।

 बात अगर सिर्फ इलाहाबाद स्टेशन की ही करें तो बीते दस दिनों के दौरान आईआरसीटीसी और कंप्यूटर आरक्षण केंद्र (पीआरएस) से डेढ़ करोड़ रुपये का रिफंड रेलवे यात्रियों को दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें