फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के सामने पेश की गई आतंकी हमले में प्रयुक्त सूमो

Sat, 22 Oct 2016 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
विज्ञापन
रामजन्म भूमि अयोध्या में हुए आतंकी हमले में प्रयुक्त टाटा सूमो गाड़ी शुक्रवार को अदालत के समक्ष प्रस्तुत की गई। गाड़ी अयोध्या थाने से ट्रक द्वारा लाकर न्यायाधीश के समक्ष प्रदर्शित की गई। इसे क्रेन से उठवाकर नीचे का हिस्सा देखा गया जिसमें आतंकियों ने विशेष रूप से कैविटी (रिक्त स्थान) बनवाया था जिसमें एके 47 राइफलें और गोला बारूद रखकर अयोध्या तक लाया गया था।
विज्ञापन


मामले की सुनवाई कर रहे एडीजे प्रेमनाथ ने इसका विधिवत् निरीक्षण के बाद फोटोग्राफी कराने का भी आदेश दिया। घटना के समय वाहन में आई खरोंचों और गोलियों के निशान आदि का भी निरीक्षण किया गया। एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि विवेचक केएन द्विवेदी की गवाही आज पूरी हो गई है। 25 नवंबर को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना अजीत कुमार सिन्हा का बयान दर्ज होना है।

अयोध्या प्रकरण में सभी 57 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। कोर्ट ने कुछ विशेष तथ्यों की जानकारी के लिए चार गवाहों को अलग से तलब किया था। घटना प्रयुक्त टाटा सूमो में कैविटी बनाए जाने की जानकारी भी बाद में हो सकी इसलिए वाहन को दोबारा न्यायालय के समक्ष प्रदर्शित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें