पंचक्रोशी क्षेत्र में मांस, मंदिरा और मछली पर प्रतिबंध, शत्रु संपत्ति की जांच कराने और साईं की मूर्तियों को बाहर करने का मुद्दा उठाया गया। वक्फ बोर्ड द्वारा हिंदू समाज एवं सनातन मंदिरों की हड़पी गई जमीनों की समस्याओं के समाधान के लिए बोर्ड को पूर्णता तत्काल समाप्त करने की मांग की गई। इस अवसर पर न्यास द्वारा प्रस्तावित सभी पांच मांगों पर संत जनों ने आंदोलन के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। न्यास के कार्यकारी अध्यक्ष संजीव चंद्र त्रिपाठी, धर्माचार्य प्रमुख अजय महाराज और न्यासी पवन पाठक ने विचार व्यक्त किए।