फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बेटियों का खुलेगा सुकन्या समृद्धि खाता

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक विभाग ने समृद्ध सुकन्या-समृद्ध समाज अभियान की शुरुआत की है। इसके तहत बेटियों का सुकन्या समृद्धि खाता खोला जाएगा। प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव के निर्देश पर सात जिलों प्रयागराज, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, सुल्तानपुर व अमेठी में अभियान चलाया जाएगा। प्रयागराज परिक्षेत्र के डाकघरों में अब तक तीन लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोले जा चुके हैं।
विज्ञापन

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत मात्र 250 रुपये से दस वर्ष तक की बेटियों का खाता डाकघर में खुलवाया जा सकता है। इसमें आठ फीसदी ब्याज मिलेगा, जो किसी भी लघु बचत योजना से अधिक है। यह खाता बेटियों की पढ़ाई एवं शादी के लिए एक वरदान की तरह है। आयकर की धारा 80 सी के तहत आयकर में डेढ़ लाख तक की छूट का भी प्रावधान इस खाते में है।
नवरात्र के दौरान परिवार की बेटियों का डाकघर में सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाकर कन्या पूजन कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाने के लिए बिटिया के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति और उसके माता या पिता के आधार कार्ड की प्रति व दो फोटो के साथ नजदीकी डाकघर में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें