साल भर पहले भी लगे थे आरोप, दर्ज हुआ था मुकदमा
सेंट मैरीज कॉन्वेंट में छात्रा के उत्पीड़न के आरोप का यह पहला मामला नहीं है। पिछले साल 11 मई 2023 को अशोक नगर निवासी असद अहमद ने कक्षा तीन में पढ़ने वाली अपनी नौ साल की बेटी से क्रूरता व मानसिक उत्पीड़न के आरोप में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें तत्कालीन प्रिंसिपल सिस्टर ज्योति व शिक्षिका रीतिका मैथ्यू को नामजद किया गया था। हालांकि बाद में इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और इसी आधार पर आरोपियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने एफआईआर निरस्त कर दी थी।