कुंभ मेला अधिकारी विजय किरण आनंद ने महाकुंभ-2025 के तहत सेतु निगम की ओर से बनाए जा रहे पुलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जीटी जवाहर फ्लाईओवर के बगल में एक अतिरिक्त फ्लाईओवर बनाने के प्रस्ताव के कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस पर सेतु निगम के अधिकारियों ने फ्लाईओवर का री-एलाइनमेंट का सुझाव दिया, जिससे उसे मेला की ओर थोड़ा मोडा जा सके।
सेतु निगम के अधिकारियों ने कहा कि ऐसा होने से सेतु बनाते समय न तो नीचे की रोड के ट्रैफिक पर कोई प्रभाव पड़ेगा और न ही विद्युत केंद्र को शिफ्ट करने की आवश्यकता होगी। कुंभ मेला अधिकारी ने इस कार्य के लिए एक लेआउट तैयार कर किसी आईआईटी से वेटिंग कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने आईआरटी, फाफामऊ-शांतिपुरम, फाफामऊ 40 नंबर गोमती के कार्याें का जायजा लिया।
उन्होंने फाफामऊ-शांतिपुरम एवं फाफामऊ 40 नंबर गोमती सेतुओं के कार्यों की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष अधिक पाए जाने पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों की सराहना की। दोनों ही सेतुओं का कार्य 45 फीसदी लक्ष्य के सापेक्ष 47 फीसदी पूरे हो चुके हैं। संवाद