फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक जीजीआईसी शिफ्ट कर दी गई बसें, यात्री परेशान

विज्ञापन
Suddenly GGIC shifted buses, passenger upset - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
अचानक जीजीआईसी शिफ्ट कर दी बसें, यात्री परेशान
विज्ञापन

21 जनवरी तक सिविल लाइंस बस स्टेशन से वाराणसी, गोरखपुर रूट की ही मिलेगी बसें
लखनऊ रूट की बसें चलेंगी एमएनएनआईटी से, अस्थायी बस स्टेशन पर हर तरफ अव्यवस्था
प्रयागराज। सिविल लाइंस बस स्टेशन से बृहस्पतिवार की शाम कानपुर रूट की बसें अचानक जीजीआईसी मैदान में शिफ्ट कर दी गई। बस स्टेशन पर बसें न मिलने से यात्रियों को खासी दिक्कत हुई। बस स्टेशन पर यात्रियों को यह बताने वाला भी कोई नहीं था कि कानपुर की बसें कहां चली गई। काफी देर तक बस स्टेशन पर अफरा तफरी का माहौल रहा। बाद में यात्रियों को बताया गया कि बसें जीजीआईसी मैदान से उन्हें मिलेंगी। मजबूरी में यात्री जीजीआईसी की ओर गए। हालांकि वहां तमाम अव्यवस्था से उन्हें परेशानी ही हुई।
जिला प्रशासन के निर्देश पर रोडवेज को सिविल लाइंस बस स्टेशन से संचालित बसों का संचालन माघ मेला अवधि में अस्थायी बस स्टेशनों से करना है। यह व्यवस्था पांच जनवरी से ही लागू होनी थी, लेकिन प्रतियोगी परीक्षाओं से रोडवेज ने बसें अस्थायी बस स्टेशनों पर शिफ्ट नहीं की। इस बीच माघ मेला का पहना स्नान पर्व शुक्रवार दस जनवरी को है। स्नान पर्व के ठीक एक दिन पहले सिविल लाइंस बस स्टेशन से कानपुर रूट की बसें जीजीआईसी मैदान शिफ्ट कर दी गई।
विज्ञापन

कोई सूचना न होने की वजह से यात्रियों को बस स्टेशन पर खासी दिक्कत हुई। उधर जीजीआईसी में बनाए गए अस्थायी बस स्टेशन पर भी तमाम अव्यवस्थाएं रही। यहां पूछताछ काउंटर को बनाया गया लेकिन उसमें कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया। इसी तरह बस स्टेशन की उबड़ खाबड़ जमीन पर भी यात्रियों को चलने में दिक्कत हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से लखनऊ रूट की बसें यात्रियों को एमएनएनआईटी के सामने प्रिटिंग कालेज मैदान से मिलेंगी। जीरोरोड से भी चलने वाली बसें मिर्जापुर, बांदा रूट की बसें अगले तीन दिन नैनी स्थित लेप्रैसी मिशन चौराहे से मिलेंगी। सिर्फ वाराणसी और गोरखपुर रूट की ही बसें यात्रियों को 21 जनवरी तक सिविल लाइंस बस स्टेशन से मिलेंगी।
विज्ञापन

‘जिला और पुलिस प्रशासन के निर्देश पर बसें अस्थायी बस स्टेशन शिफ्ट की जा रही हैं। संबंधित स्थानों पर पूछताछ काउंटर, लाइट, शौचालय आदि की व्यवस्था की गई है।’
00 टीकेएस बिसेन, क्षेत्रीय प्रबंधक प्रयागराज परिक्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें