फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : फाफामऊ सिक्स लेन सेतु पर 70-70 टन के 30 गर्डर की सफल लांचिंग, आरई का निर्माण आरंभ

Mon, 07 Nov 2022 11:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फाफामऊ सिक्स लेन पुल के निर्माण का जिम्मा एनएचएआई ने हरियाणा का पंचकूला की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। इस कंपनी के अभियंताओं ने टेस्टिंग के बाद मलाका तिराहे के पास सिक्स लेन पुल के लिए गर्डर की लांचिंग की।
विज्ञापन
Prayagraj News : फाफामऊ सिक्स लेन पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सबसे फाफामऊ सिक्स लेन पुल के गर्डर की सफलतापूर्वक लांचिंग पूरी कर ली गई। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इस सेतु के लिए गर्डर लांच किए। इसी के साथ एप्रोच मार्ग का निर्माण आरंभ हो गया। 1948 करोड़ रुपये की लागत वाले इस सेतु का निर्माण फरवरी 2024 तक पूरा किया जाना है। 

विज्ञापन



फाफामऊ सिक्स लेन पुल के निर्माण का जिम्मा एनएचएआई ने हरियाणा का पंचकूला की एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया है। इस कंपनी के अभियंताओं ने टेस्टिंग के बाद मलाका तिराहे के पास सिक्स लेन पुल के लिए गर्डर की लांचिंग की। आधुनिक मशीनों की मदद से 70-70 टन वाले 30 गर्डर की लांचिंग की गई। 

अब इस गर्डर पर छत की ढलाई होगी। करीब 60 मीटर के दायरे में लांच किए गए गर्डर से जुड़ी रेनफोर्स अर्थ वाल(आरई) का निर्माण भी शुरू करा दिया। सिक्स लेन सेतु के दोनों तरफ 420-420 मीटर लंबी रेन फोर्स अर्थ वाल बनाई जाएगी। कुंभ-2025 को ध्यान में रखकर इस सिक्स लेन सेतु के निर्माण को तेज कर दिया गया है, ताकि शहर में आने वाले वाहनों के दबाव की वजह से जाम की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाए। 
विज्ञापन

हाल में ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस सेतु के निर्माण की प्रगति की समीक्षा दिल्ली में की थी। तब उन्होंने महाकुंभ से पहले तय समयावधि के भीतर इस सिक्स लेन सेतु को पूरा कराने का निर्देश दिया था। अफसरों के मुताबिक लक्ष्य पूरा करने के लिए दिन रात काम कराया जा रहा है, ताकि 3.8 किमी लंबे इस सिक्स लेन सेतु को समय रहते पूरा किया जा सके। 


गर्डर की लांचिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही करीब 800 मीटर से अधिक लंबी रेनफोर्स अर्थ वाल का भी निर्माण कंपनी ने शुरू करा दिया है। फरवरी 2024 तक इस सेतु का हैंडओवर करने का लक्ष्य तय किया गया है। - अशोक चौबे, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी, पंचकूला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें