भानु प्रताप सिंह क्रिकेट क्लब ने कर्नल एमआर शेरवानी स्मारक सीनियर डिवीजन एसीए लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब को 132 रनों से हरा दिया। विजेता टीम के सुब्रत प्रसाद 34 रन पर छह विकेट झटक मैच के हीरो बन गए। बृहस्पतिवार को केपी कॉलेज मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरे भानु क्लब ने 40 ओवर में सात विकेट पर 265 रन (अखिल कश्यप 73) बनाए। जवाब में एंग्लो बंगाली क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 133 रन पर ही सिमट गई।