फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाषिनी ने लगाई राजनीति की पाठशाला

Thu, 25 Jun 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएम), एसएफआई, डीवाईएफआई, सीटू एवं जलेस के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को पूर्व सांसद एवं सीपीएम की पोलित ब्यूरो सदस्य सुभाषिनी अली ने वर्तमान राजनीतिक हालातों से लोगों को रूबरू कराया। ‘जनवादी आंदोलन में वैकल्पिक संस्कृति का महत्व’ विषय पर उन्होंने कहा कि आज के दौर में पूंजीवाद ने संस्कृति और खेलकूद को बिकाऊ बना दिया है। उन्होंने इसके लिए उदारवादी नीतियों को ही जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित बाल भारती स्कूल में पूर्व सांसद ने पार्टी सदस्यों के साथ राजनीति में उतरे नए चेहरों को कई सलाह दी और बताया कि वर्तमान राजनीतिक हालात में कैसे जनवादी ताकतों को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बाजारू संस्कृति पर जमकर हमला बोला। उन्होंने इसे फास्ट-फूड जैसा बताया। कहा कि कुछ लोग भारतीय संस्कृति को हिंदू संस्कृति का नाम बता रहे हैं। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात से निपटने के लिए जनवादी, प्रगतिशील और वैज्ञानिक संस्कृति के साथ आगे बढ़ने की जरूरत बताई।

पूर्व सांसद के वक्तव्य के बाद पार्टी के कार्यकर्ता रमेश यादव एवं उनके साथियों की ओर से फैज अहमद फैज के गीतों की प्रस्तुती की गई। रमाशंकर सिंह, सुयश, मोहन यादव की ओर से कविता पाठ किया गया। बीबीसी द्वारा निर्मित ‘इंडियाज डॉटर’ डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ वामपंथी नेता जियाउल हक, सीपीआईएम के जिलामंत्री रवि मिश्रा, सीपीआईएमएल के रामजी राय, बादल सरोज, भूपेंद्र, अखिल, धर्मेंद्र, राधेश्याम, विकास आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें