फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : दरोगा ने प्रेमिका के साथ निगलीं नींद की गोलियां, झगड़े के बाद उठाया कदम

Sat, 23 Jul 2022 05:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दरोगा मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है और पूर्व में उसकी तैनाती बहराइच में थी। हाल ही में वह विभागीय परीक्षा पास कर सिपाही से दरोगा बना है। सूत्रों के मुताबिक, बहराइच में बतौर सिपाही तैनाती के दौरान ही उसकी एक महिला से नजदीकी संबंध हो गए।
विज्ञापन
Prayagraj News : प्रेमी जोड़े ने निगलीं नींद की गोलियां। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवकुटी थाने में तैनात एक दरोगा व उसकी प्रेमिका ने जान देने की कोशिश की। भारी मात्रा में नींद की गोलियां निगल लीं जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। दोनों ने शादी की बात को लेकर आपस में हुए झगड़े के बाद यह कदम उठाया। फिलहाल गुपचुप तरीके से इलाज कराने के बाद दोनों को घर भेज दिया गया। उधर इस मामले में शिवकुटी पुलिस कुछ बोलने से इंकार करती रही। 

विज्ञापन



दरोगा मूल रूप से गाजीपुर का रहने वाला है और पूर्व में उसकी तैनाती बहराइच में थी। हाल ही में वह विभागीय परीक्षा पास कर सिपाही से दरोगा बना है। सूत्रों के मुताबिक, बहराइच में बतौर सिपाही तैनाती के दौरान ही उसकी एक महिला से नजदीकी संबंध हो गए। महिला के  पति की मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। दरोगा के पद पर नियुक्ति के बाद दरोगा प्रशिक्षण के लिए शहर चला आया और महिला से बातचीत कम कर दी।


कुछ समय पहले महिला ने शादी करने की बात कही तो दरोगा ने इंकार कर दिया। 12 जुलाई को महिला दरोगा के शिवकुटी क्षेत्र स्थित किराये के कमरे में पहुंच गई। यहां शादी की ही बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और तैश में आकर पहले महिला ने नींद की गोलियां निगल लीं। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। यह देख दरोगा ने भी नींद की गोलियां निगल लीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इसकी सूचना थाने में तैनात अन्य पुलिसकर्मियों को हुई तो हड़कंप मच गया। आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के बाद उन्हें सुबह घर भेज दिया गया। शाम को महिला शिवकुटी थाने भी पहुंची और पुलिसकर्मियों से कहती रही कि वह उसकी दरोगा से शादी करा दें। उस वक्त तो दरोगा का यही कहना था कि वह किसी भी कीमत पर शादी नहीं करेगा।


हालांकि बाद में दोनों आपस में बात करके थाने से चले गए। इस मामले में शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने थोड़ी देर में जानकारी देने की बात कही और फिर कॉल ही नहीं रिसीव की। उधर एक अफसर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें