शिवकुटी थाना क्षेत्र के नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा में एक युवक का शव मिला। वह अमेठी का रहने वाला था। एक दिन पहले आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में उसने हिस्सा लिया था।
शिवकुटी थाना क्षेत्र के नागवासुकि मंदिर के सामने गंगा में एक युवक का शव मिला। वह अमेठी का रहने वाला था। एक दिन पहले आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में उसने हिस्सा लिया था। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। शिवकुटी थाना क्षेत्र के नागवासुकि मंदिर के सामने पीपे के पुल के पास रविवार दोपहर अमेठी के पूरेमिश्र का पुरा निवासी आयुष तिवारी (18) का शव पानी में डूबा मिला है। बताया जाता है कि वह अपने दोस्त शुभम के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर नहाने गया था।
विज्ञापन
पैर फिसलने पर वह गहराई में चला गया। गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद आयुष का शव बरामद कर लिया जबकि उसके साथ ही खोजबीन जारी है। आयुक गोविंदपुर में किराए का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। दो दिन पहले आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा में उसने भाग लिया था। पिता ने बेटे की मौत को संदिग्ध जाहिर करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और सोमवार को अंतिम संस्कार के लिए अमेठी चले गए। शिवकुटी पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।