फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋचा के खिलाफ दर्ज मुकदमे के खिलाफ हाईकोर्ट जाने की तैयारी

विज्ञापन
Students will go to court for cancellation of FIR - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ऋचा सिंह के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कराने के लिए छात्र न्यायालय की शरण में जाएंगे और इविवि प्रशासन के खिलाफ मानहानी का दावा भी करेंगे। ऋचा के नेतृत्व में महिला हॉस्टल के गेट पर रविवार को भी छात्र-छात्राओं को क्रमिक अनशन जारी और इसी दौरान संयुक्त संघर्ष समिति ने न्यायालय जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि इविवि प्रशासन के दबाव में आकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि चार दिसंबर को ऋचा सिंह ने कार्य स्थल पर चल रहे काम को रुकवा दिया जबकि उस दिन ऋचा महिला आयोग की अध्यक्ष से मिलने के लिए दिल्ली में थीं और उनके पास इस बात के पर्याप्त सुबूत भी हैं। ऋचा पर लगाया गया रंगदारी का आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार है। अनशन में शामिल पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष अदील हमजा, उपमंत्री सत्यम सिंह, समाजवादी छात्रसभा ेक जिलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ने कहा कि जब तक कुलपति की बर्खास्तगी नहीं हो जाती, छात्र-छात्राओं का आंदोलन जारी रहेगा।
छात्रों ने चेतावनी दी कि महिला हॉस्टल की हालत सुधरने तक कुलपति को विश्वविद्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। छात्रा आकांक्षा ने कहा कि अगर हॉस्टल की बदहाली को दूर नहीं किया जाता है तो सरकार को ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा वापस ले लेना चाहिए। इस दौरान छात्र नेता अतेंद्र सिंह, आलोक त्रिपाठी, अविनाश विद्यार्थी, प्रशांत समाजसेवी, अरविंद सरोज, संदीप साहू, अजय सम्राट, अहमर इलियास, जितेंद्र धनराज, आनंद सेंगर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें