फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए चयन बोर्ड का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए चयन बोर्ड का घेराव
विज्ञापन

0 माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा ने अध्यक्ष मिलकर रखी बात
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन का बृहस्पतिवार को प्रतियोगी छात्रों ने घेराव किया। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा के बैनर तले बड़ी संख्या में प्रतियोगियों ने चयन बोर्ड पहुंच 2019 की नई शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने, 2016 टीजीटी-पीजीटी भर्ती की संशोधित उत्तर कुंजी करने के साथ परिणाम घोषित करने और 2011 के सभी विषयों का विद्यालय आवंटन किया जाए। प्रतियोगी छात्रों ने मोर्चा के संयोजक विक्की खान के नेतृत्व में चयन बोर्ड अध्यक्ष ने मिलकर अपनी बात रखी। घेराव करने पहुचे छात्रों ने कहा कि अगर चयन बोर्ड हमारी बात नहीं सुनेंगा तो आंदोलन उग्र होगा। घेराव करने वालों में शेर सिंह, पंकज, शशांक शेखर, ओपी यादव शामिल रहे। इससे पहले माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड प्रतियोगी मोर्चा का पुनर्गठन किया गया। इसमें विक्की खान संयोजक, छाया कुशवाहा सह संयोजक, शेर सिंह अध्यक्ष, मनोज वर्मा उपाध्यक्ष, कृपा शंकर महासचिव चुना गया।
00
15 जुलाई तक नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण का आदेश
प्रयागराज। प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों के साथ राजकीय विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण का आदेश दिया गया है। प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार ने कहा है कि विद्यालय प्रबंध समिति हर हाल में नि:शुल्क यूनीफार्म वितरण एक से 15 जुलाई के मध्य हर हाल में सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीब बच्चों का दूसरे चरण में 31 जुलाई तक स्कूलों में प्रवेश
प्रयागराज। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत अलाभित एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को पहली कक्षा एवं पूर्व माध्यमिक कक्षा में ऑनलाइन प्रवेश के दूसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन पांच से 20 जुलाई के बीच लिया जाएगा। बीएसए की ओर से ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन और उन्हें लॉक करने की अंतिम तिथि पांच से 22 जुलाई तय की गई है। प्रवेश के लिए लॉटरी 25 जुलाई को निकलेगी जबकि बीएसए की ओर से बच्चों को गैर सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें