फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: छात्र-छात्राओं ने देखा, कैसे होती है पूरे शहर की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। स्टूडेंट पुलिस एक्सपेरिमेंटल लर्निंग कार्यक्रम की शुरुआत मंगलवार को हुई। प्रशिक्षण के लिए चयनित नैनी स्थित निजी संस्थान के छात्र-छात्राओं ने पहले दिन कंट्रोल रूम (आईट्रिपलसी) को देखा। वहां पहुंचकर यह जाना कि आखिर कैसे पुलिस 24 घंटे लगातार पूरे जनपद पर नजर बनाए रखती है। साथ ही किसी घटना पर किस तरह रिस्पांस देती है। बुधवार से छात्र-छात्राएं थानों में जाकर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन

युवा एवं खेल मंत्रालय की ओर से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य यह है कि युवा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित हों। साथ ही पुलिसिंग व्यवस्था को और भी बेहतर कैसे बनाया जा सकता है, इस संबंध में फीडबैक भी मिले। मंगलवार को पुलिस लाइन में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पुलिस आयुक्त रमित शर्मा ने चयनित 45 छात्र-छात्राओं से पुलिस के बारे में उनकी सोच व पुलिसिंग में सुधार को लेकर बातचीत की। इसके बाद छात्र-छात्राओं को कंट्रोल सेंटर ले जाया गया। जहां उन्हें यह बताया गया कि पुलिस कैसे लगातार जनपद के चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखती है।
विज्ञापन

बुधवार से थानों में उनका प्रशिक्षण शुरू होगा। इन्हें 10-10 के समूह में अलग-अलग थानों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पांच जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर डीसीपी नगर दीपक भूकर, डीसीपी यमुनानगर अभिनव त्यागी, डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती व डीसीपी मुख्यालय श्रद्धा नरेंद्र पांडेय समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें