बिशप जॉनसन 2001 बैच पुराछात्र रजत जयंती पुनर्मिलन में नृत्य करते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम में कुल 62 पुराछात्र सम्मिलित हुए। जिसमें 35 उत्तर प्रदेश के बाहर से जबकि 2 छात्र विदेश से इस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। कार्यक्रम दोपहर दो बजे स्कूल कैंपस के क्लासरूम दर्शन से प्रारंभ हुआ जिसके बाद सभी को हाई टी कराया गयाI शाम होते होते बोनफायर में पुराछात्र एवं छात्राओं ने संगीत गए एवं गिटार बजायाI
बिशप जॉनसन स्कूल में आयोजित वर्ष 2001 बैच के छात्रों का पुनर्मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
- फोटो : अमर उजाला।
रात में ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने जमकर नृत्य कर एक साथ डिनर का लुत्फ उठाया और स्कूल के दिनों को याद कर अपने अनुभवों को साझा किया। सभी 62 पुराछात्रों को स्मृति चिन्ह के तौर पर प्रतीक चिह्न, उपहार दिया गया। साथ में ग्रुप फोटो भेंट किया गया। कार्यक्रम का रूपरेखा दो महीने से तैयार की जा रही थी। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय छात्रों ने कोर समिति के अध्यक्ष सौरभ जैन, मुख्य एडवाइजर इंद्रनील घोष, कोषाध्यक्ष सौरभ श्रीवास्तव, सौरभ हेमानी को दिया।