फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: प्रमोट किए जाने की मांग को लेकर राज्य विवि में छात्रों का प्रदर्शन

Wed, 25 Mar 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। राज्य विवि के मुख्य गेट पर धरना देते छात्र-छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय से जुड़े छात्रों के परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों की नाराजगी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को भी छात्र-छात्राएं विवि गेट पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए कई थाने की पुलिस के साथ ही एसीपी कौंधियारा, करछना व एसडीएम करछना मौके पर पहुंचे। विवि प्रशासन और छात्रों के बीच हुई बातचीत के बाद 31 मार्च तक छात्रों के हित में निर्णय किए जाने के आश्वासन के बाद छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हो सका।
विज्ञापन

बता दें कि स्नातक व परास्नातक का परीक्षा परीणाम बीते एक मार्च को आया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को बैक या फेल कर दिया गया था। इसे लेकर छात्रों ने सात मार्च और 13 मार्च को भी प्रदर्शन किया था। 13 मार्च को कुलपति ने रिव्यू कमेटी गठित की थी, जिसका परिणाम बीते बुधवार को आने पर भी अधिकांश छात्र प्रमोट होने से वंचित रह गए, जिससे नाराज छात्रों ने मुख्य गेट पर विवि प्रशासन का पुतला दहन किया था। साथी ही अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था।
पुलिस ने मामले में 35 छात्रों को नोटिस दिया था। इसके अगले ही दिन धरना बिना शर्त समाप्त कर दिया गया था। मंगलवार को छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में विवि गेट पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सूचना पर नैनी, औद्योगिक क्षेत्र, करछना, घूरपुर, मेजा, खीरी थाने की पुलिस के साथ एसीपी करछना और कौंधियारा मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसडीएम करछना भी पहुंच गईं। छात्रों ने कई चक्रों में विवि प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। देर शाम को विवि प्रशासन द्वारा 31 मार्च तक छात्रों के हित में निर्णय लेने का आश्वासन दिया, इसके बाद छात्रों का अनशन समाप्त हो सका।
विज्ञापन

कुलानुशासक की तहरीर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर एफआईआर दर्ज

छात्रों के आंदोलन को लेकर विश्वविद्यालय के कुलानुशासक की तहरीर पर औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने आंदोलन के आरोपी रमेश वल्लभभाई पटेल, संदीप पटेल और सुनील कुमार सिंह को नामजद करते हुए अन्य अज्ञात के खिलाफ शांति भंग समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें