फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार के लिए छात्रों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार के लिए छात्रों ने निकाला मार्च, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

0 अगले हफ्ते 69 हजार शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर पीएनपी का घेराव
प्रयागराज, 23 जनवरी। रोजगार के लिए बरोजगार नौजवानों ने बृहस्पतिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन से जिलाधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला। साथ ही जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। मार्च निकालने से पहले पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया और दोनों तरफ से धक्कामुक्की भी हुई।
छात्रसंघ भवन में हुई सभा में निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बेरोजगारी कैंसर की तरह समाज में फैलती जा रही है और सरकार इस मुद्दे पर मौन है, जो अफसोस जनक है। छात्र नेता अनुराग पाल ने कहा कि इस सरकार को असर मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है। छात्रों ने एडीएम सिटी को ज्ञापन देकर कहा कि एक सप्ताह में छात्रों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो विभिन्न आयोगों का घेराव करेंगे। तय हुआ कि अगले हफ्ते 69 हजार शिक्षक भर्ती के मुद्दे पर परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कार्यालय का घेराव किया जाएगा। छात्रों ने यह मांग भी दोहराई की पीसीएस प्री में पदों की संख्या के मुकाबले पूर्व की भांति 18 गुना अभ्यथिर्यों को पास किया जाए। इस मौके पर विकास तिवारी, जितेंद्र तिवारी, अनुराग पाल, शेष नारायण, देवधर तिवारी, शशांक शर्मा, विपिन मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

00
छात्राओं को दी बायो सेंसर के प्रयोग की जानकारी
प्रयागराज, 23 जनवरी। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को आयोजित व्याख्यान में ईसीसी के भौतिक विज्ञान के डॉ. अनिल कुमार सिंह ने स्मार्ट डिवाइस के माध्यम से संवेदन के उपयोग से मौसम परिवर्तन एवं प्राकृतिक घटनाओं का पता लगाने के बारे जानकारी दी।
साथ ही नैनो चिप के माध्यम से बायो सेंसर के प्रयोग पर भी प्रकाश डाला। डॉ. प्रमिला ने कार्यक्रम का संचालन एवं प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह ने अध्यक्षता की। इसके अलावा कॉलेज के गणित विभाग में डॉ. पीयूष खरे ने ‘मैथमैटिकल मॉडलिंग एंड ईकालोजी’ पर व्याख्यान दिया। इसमें डॉ. एके सिंह, डॉ. अर्चना ज्योति, डॉ. आलोक मालवीय आदि उपस्थित रहे।
00
क्रेट धांधली पर वीसी ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
प्रयागराज, 23 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में धांधली एवं अनियमितता का आरोप लगा रहे छात्रों ने बृहस्पतिवार को फिर कार्यवाहक कुलपति से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग की। कुलपति ने छात्रों से कहा कि धैय रखिए। उन्होंने छात्रों से वार्ता के दौरान प्रवेश को लेकर सकारात्मक संकेत दिए। कहा कि किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। छात्रों ने कुलपति से मांग की कि इंटरव्यू दोबारा कराया जाएगा। छात्रों का आरोप है कि विभाग में जो शिक्षक इस धांधली में शामिल रहे, अब वे इस पर लीपापोती करने में जुटे हैं।
00
ताराचंद हॉस्टल के अधीक्षक का इस्तीफा
प्रयागराज, 23 जनवरी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डॉ. ताराचंद हॉस्टल के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने इस पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कुलपति को दिया है। गौरतलब है कि डॉ. राकेश ने ताराचंद हॉस्टल में अवैध कब्जे के मामले में छात्रसंघ के एक पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की थी। बाद में वीसी ऑफिस के पास उस पदाधिकारी ने डॉ. राकेश को धमकी दी थी, जिसके बाद डॉ. राकेश सिंह ने उस पदाधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर भी दी थी।
00
ईश्वर शरण में सात दिवसीय शिविर का समापन
प्रयागराज, 23 जनवरी। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में फिट इंडिया एवं एक भारत, श्रेष्ठ भारत की थीम पर आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। एनएसएस की समन्वयक डॉ. मंजू सिंह मुख्य अतिथि और आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य नंद कुमार द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सात दिवसीय शिविर में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. सुमन अग्रवाल ने की।
00
जगत तारन में कार्यशाला का समापन
प्रयागराज, 23 जनवरी। जगत तारन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में ‘ट्रैवल एंड टूरिज्म’ पर आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि एवं इविवि में भूगोल के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. बीएन मिश्र ने ‘पॉलिसीज एंड प्लानिंग फॉर टूरिज्म’ विषय पर पर्यटन को परिभाषित किया। प्राचार्य डॉ. कमला दुबे ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने कार्यशाला की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर डॉ. अनीता श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना पॉल, डॉ. मधुकरख् डॉ. अजिता ओझा, डॉ. निर्मला गुप्ता आदि उपस्थित रहीं। संचालन डॉ. सुषमा श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मीनाक्षी यादव ने किया।
विज्ञापन

00
छात्रों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार
प्रयागराज, 23 जनवरी। सीएमपी डिग्री कॉलेज में छात्र परिषद के अध्यक्ष करन सिंह परिहार के समर्थन में बृहस्पतिवार को हिंदी के छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं को बहिष्कार किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि अध्यक्ष पर चीफ प्रॉक्टर और डिप्टी चीफ प्रॉक्टर की ओर से की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में उहोंने पेन डाउन का निर्णय लिया। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि चीफ प्रॉक्टर और डिप्टी चीफ प्रॉक्टर जब तक अपनी गलती नहीं मानते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर धनंजय गिरी, सत्यम सिंह,ए अभिषेक सोनकर, अनुराग शुक्ला, रक्षित पांडेय, शिवानी मिश्रा, पल्लवी श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें