हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत गृह विज्ञान विभाग की ओर से महिला उद्यमियों की सफलता की प्रेरणादायक कहानियों की प्रस्तुति विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एमए एवं बीए की छात्राओं को स्लाइड्स एवं पीपीटी के माध्यम से महिला उद्यमियों पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश ने कहा कि महिला उद्यमी अपने साहस, परिश्रम और नवाचार से समाज को नई दिशा देती हैं, और छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह ने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी योग्यता सिद्ध कर रही हैं। उन्होंने छात्राओं से कौशल विकसित कर अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रो. सविता श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना राय, डॉ. ऋषि आदि मौजूद रहे।