फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट से असंतुष्ट छात्रों ने राज्य विवि परिसर में किया प्रदर्शन

Fri, 20 Mar 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बृहस्पतिवार को विवि परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने मिर्जापुर राजमार्ग पर विवि प्रशासन का पुतला फूंका। पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम में बैक और फेल करने से नाराज छात्र-छात्रा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर कुलपति द्वारा रिव्यू कमेटी गठित की गई थी। प्रदर्शन करने वाले छात्र अब अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन

स्नातक व परास्नातक का परीक्षा परीणाम बीते एक मार्च को आया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को बैक या फेल कर दिया गया था। इसे लेकर छात्रों ने बीते सात और 13 मार्च को भी प्रदर्शन किया था। सात मार्च के प्रदर्शन के बाद कुलपति ने रिव्यू कमेटी गठित की थी।
कमेटी परिणाम की पुनरीक्षण किया और बुधवार को अपनी रिपोर्ट दी। इसमें फेल या बैक हुए लगभग 10 प्रतिशत छात्रों को राहत मिली। इसकी जानकारी होते ही छात्र बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर विवि प्रशासन का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए मिर्जापुर मार्ग पर जाम लग गया था।
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर छात्र वहां से प्रशासनिक भवन पर पहुंचे और धरने में बैठ गए। यहां छात्रों ने मांग न पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए नैनी और औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस परिसर में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें