फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ बहाली के लिए धरना जारी

विज्ञापन
Student Union - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली की मांग के समर्थन में छात्राएं भी उतर आई हैं। इस मुद्दे पर शनिवार को महिला हॉस्टल के सामने चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में छात्राओं ने बढ़चढ़कर भागीदारी की।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि छात्रसंघ हमेशा से उनके लिए लड़ता और आवाज उठाता रहा है। अगर छात्रसंघ नहीं रहेगा तो छात्राओं के साथ होने वाली घटनाओं के खिलाफ आवाज कौन उठाएगा। अभियान का नेतृत्व कर रहे छात्रसंघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि हम लगातार छठवें दिन धरने पर बैठे हुए हैं और जब तक न्याय नहीं मिल जाता है तब तक हम नहीं उठेंगे। विश्वविद्यालय सिर्फ कुलपति का ही नहीं, बल्कि छात्रों का भी है और छात्र इस विश्वविद्यालय को गर्त में नहीं जाने देंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन को छात्रसंघ की बहाली करनी होगी। इस मौके पर छात्रसंघ के पूर्व सांस्कृतिक मंत्री बिहारी लाल अंबर, पूर्व महामंत्री सुरेश यादव, राहुल क्रांति, पंकज सोनकर, प्रशांत समाजसेवी, दुर्गेश सिंह, जितेश मिश्र, शशांक द्विवेदी, सत्यम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें