फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : पीसीएस की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में फंदे से लटकी मिली लाश,

Wed, 21 Jan 2026 05:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर भूसा वाली गली स्थित एक पीजी में सोमवार देर रात पीसीएस की तैयारी कर रही छात्रा रिया पांडेय (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने कमरे में पंखे पर लटकी मिली।
विज्ञापन
Prayagraj - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर भूसा वाली गली स्थित एक पीजी में सोमवार देर रात पीसीएस की तैयारी कर रही छात्रा रिया पांडेय (24) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने कमरे में पंखे पर लटकी मिली।

विज्ञापन


सूचना पर लाइब्रेरी संचालक अपने साथी संग रिया के पीजी पहुंचा और उसे फंदे से उतारकर बेली अस्पताल पहुंचाया। पुलिस जांच मेंं घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

मूलरूप से प्रतापगढ़ जिले के थाना मानिकपुर गांव अमतामऊ गढ़ी निवासी रिया पिछले करीब दो महीने से राजापुर स्थित एक पीजी में रहती थी। वह पीसीएस की तैयारी करती थी। सोमवार की रात करीब डेढ़ बजे बेली अस्पताल से पुलिस को सूचना मिली कि राजापुर भूसा वाली गली स्थित एक पीजी में रहने वाली युवती की मौत हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में पता चला कि मृतका का नाम रिया है और उसे दो युवक अस्पताल लेकर आए थे। उन्होंने डॉक्टरों को बताया कि रिया का फोन आया और कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है। यह सुनते ही दोनों पीजी पहुंचे तो रिया अपने कमरे में पंखे पर लटकी थी। उसे पंखे से उतारकर आननफानन इलाज के लिए अस्पताल लाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार को पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

कॉल रिकॉर्ड से पुलिस जुटा रही साक्ष्य

घटना के बाद पिता सुशील कुमार पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है। कहा कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। उन्होंने मामले में जांच की मांग की। ताकि मामले का खुलासा हो सके। वहीं, जांच में पता चला कि दोनों में से राहुल नाम के एक युवक का पीजी के पास स्थित एक लाइब्रेरी है। पुलिस इन दोनों की तलाश कर रही है। वहीं, पीजी मालिक भी लापता है। वहीं, पुलिस रिया के मोबाइल फोन को जब्त कर कॉल डिटेल के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।

तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी रिया

पोस्टमार्टम हाउस में पहुंचे पिता सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि देर-रात सूचना मिली कि रिया अस्पताल में भर्ती है और उसकी तबीयत खराब है। करीब चार साल से बेटी रिया प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह प्रयागराज में पहले एक किराये के मकान में रहती थी। पिछले करीब दो महीने पहले वह राजापुर के एक पीजी में रहने लगी। रिया तीन बहनों में दूसरे नंबर की थी। वहीं, एक भाई आदर्श पांडेय है, जो कि छत्तीसगढ़ में रहता है।
विज्ञापन

एक छात्रा ने कहा जल्द आइये आप...

परिजनों ने बताया कि सोमवार की रात एक छात्रा का रिया के भाई के मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि जल्दी यहां आ जाइये। यह सब सुनकर घबरा गया। इसके बाद रात करीब नौ बजे रिया के मोबाइल नंबर पर फोन किया गया तो सब कुछ ठीक था। उसने ऐसी कोई बात नहीं बताई कि कुछ जानकारी हो सके। उसने बताया कि जिस पीजी में रिया रहती थी, वहां युवकों का आना-जाना मना है। बावजूद इसके आधी रात में राहुल नाम का युवक उसके कमरे में गया। वहीं, कैंट थाना प्रभारी सुनील कुमार कनौजिया ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें