फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा फांसी पर लटकी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवकुटी में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले सताक्षी शुक्ला (27) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव घर के भीतर बने कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस का कहना है कि परिवारवालों से बातचीत में सामने आया है कि चयन न हो पाने से वह तनाव में थी। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शिवकुटी में शिव कचहरी के पास रहने वाले अतुल कुमार शुक्ला सिविल लाइंस स्थित केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण मेें कर्मचारी हैं। उनके तीन बच्चों में सबसे बड़ी सताक्षी ने नोएडा के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक किया था। इसके बाद वह घर चली आई और यहां रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने लगी।
दोपहर में घरवाले अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान वह अपने कमरे में गई और दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। वह बहुत देर तक बाहर नहीं आई तो घरवाले उसे बुलाने पहुंचे। लेकिन कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। शोरगुल मचा तो आसपास के लोग जुट गए। इसी दौरान किसी तरह कमरे के भीतर झांककर देखा गया तो वह फांसी पर लटकी थी। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पर शिवकुटी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। घरवालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवकुटी इंस्पेक्टर का कहना है कि परिवारवालों से बातचीत में पता चला कि चयन न होने की वजह से वह परेशान रहती थी। जांच पड़ताल की जा रही है।
सुसाइड नोट भी मिला
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच पड़ताल के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमेें लिखा था कि अपनी मौत की जिम्मेदार वह खुद है। इसलिए किसी को परेशान न किया जाए। खास बात यह कि इसमें पालतू बिल्ली के बारे में भी लिखा था कि इसमें नोनू की भी कोई गलती नहीं है। पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें