फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रनेताओं के होर्डिंग्स हटाने की नहीं हिम्मत

Fri, 25 Sep 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। चुनाव इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ का, जिससे छात्रों को छोड़कर किसी को कोई मतलब नहीं है, लेकिन इसके लिए पूरे शहर में विज्ञापन बोर्ड छात्रनेताओं की होर्डिंग्स से पट गए हैं। विश्वविद्यालय के आसपास के इलाकों को होर्डिंग्स, पोस्टर से पाट दिया गया है, तो सिविल लाइंस समेत शहर के अन्य इलाकों में भी छात्रनेताओं के बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगे हैं। विज्ञापन बोर्डों पर व्यावसायिक या अन्य किसी तरह का होर्डिंग्स लगते ही नोटिस भेजना वाले नगर निगम के अफसर छात्रनेताओं की बड़ी-बड़ी फोटो के साथ लगे होर्डिंग्स को हटाने की हिम्मत नहीं कर पा रहे हैं। यह हाल तब है जब मंडलायुक्त ने छात्रनेताओं के होर्डिंग्स, पोस्टर आदि हटाने का आदेश दिया है। ऐसा न होने पर चुनाव लड़ने से अयोग्य भी करने को कहा गया है।
विज्ञापन


इविवि से कटरा, कर्नलगंज, आनंद भवन, चर्चलेन, सलोरी, एलनगंज की ओर जाने वाली सड़कें छात्रनेताओं के होर्डिंग्स, पोस्टर से पटी पड़ी हैं। मनमोहन पार्क चौराहा, कमला नेहरू रोड, सिविल लाइंस में हाटस्टफ चौराहा समेत अन्य इलाकों में विज्ञापन बोर्ड पर छात्रनेताओं की फोटो के साथ बड़े-बड़े होर्डिंग्स टंगे हैं। मंडलायुक्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अफसरों के साथ बैठक कर तत्काल होर्डिंग्स, पोस्टर हटवाने का आदेश दिया। यह भी कहा कि ऐसा न करने पर प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने से अयोग्य कर दिया जाए, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने कुछ नहीं किया। यह तो रही विश्वविद्यालय और उसके आसपास की बात।

सिविल लाइंस, सलोरी, एलनगंज, अल्लापुर समेत अन्य इलाकों में भी होर्डिंग्स की भरमार है। अवैध रूप से लगे इन होर्डिंग्स को हटाने की जिम्मेदारी नगर निगम की है लेकिन मामला छात्रों से जुड़ा होने के कारण अफसरों के अंदर इतनी हिम्मत नहीं है कि वह होर्डिंग्स को हटा सकें। नगर निगम प्रभारी अधिकारी लाइसेंस पीके मिश्र का कहना है कि रोज रात में होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर हटवाए जा रहे हैं, लेकिन जितने हटते हैं, अगले दिन उससे ज्यादा लग जाते हैं। हालांकि सिविल लाइंस समेत अन्य हिस्सों में छात्रनेताओं की फोटो के साथ लगे होर्डिंग्स अब तक न हटा पाने के जवाब उनके पास नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें