खरका गांव में मंगलवार सुबह बिजली के खंभे पर काम करते समय एक लाइनमैन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। झुलसे लाइनमैन की पहचान 35 वर्षीय गिरजा शंकर निषाद के रूप में हुई है।
मंगलवार को सुबह बिजली के खंभे पर गिरजा शंकर निषाद फ्यूज बांध रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो गई। करंट लगने से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह खंभे से गिर पड़े। परिजनों ने उन्हें चाकघाट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया।