फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : उतरांव में रेलवे ट्रैक पर मिला छात्र का था शव, हत्या की आशंका

Fri, 28 Nov 2025 06:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

उतरांव क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर मिले एक युवक के शव की पहचान कर ली गई है। वह हंडिया के महुआतर दुमदुमा गांव निवासी रूपम यादव (20) था।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उतरांव क्षेत्र में मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर मिले एक युवक के शव की पहचान कर ली गई है। वह हंडिया के महुआतर दुमदुमा गांव निवासी रूपम यादव (20) था, जो कि तेलियरगंज स्थित एनआरआईपीटी में डिप्लोमा तृतीय सेमेस्टर का छात्र था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन


महुआतर दुमदुमा निवासी लालता प्रसाद यादव पुणे में नौकरी करते हैं, उनके पांच बच्चों में इकलौता रूपम यादव तेलियरगंज एमएनएनआईटी कॉलेज हॉस्टल के कमरा नंबर-17 में रहता था। बुधवार से उसकी परीक्षा थी, मंगलवार सुबह करीब सात बजे वह हॉस्टल से निकला। इसके बाद उसका पता नहीं चला। उसी दिन सुबह करीब 10 बजे उतरांव के जगतपुर क्रासिंग के पास रेलवे लाइन पर उसका क्षत विक्षत शव मिला।

पहचान नहीं होने पर पुलिस ने लावारिस में शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। बुधवार शाम कॉलेज प्रशासन से रूपम के लापता होने की जानकारी मिली। उसके परीक्षा में शामिल न होने पर कॉलेज से उसके घरवालों को फोन किया गया। परिजनों की इसकी जानकारी हुई तो वह परेशान हो उठे।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से मिली जानकारी

परिजनों को रूपम की मौत को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा वीडियो मिला। इसे देखने के बाद वह उतरांव थाने पहुंचे, जहां फोटो देखकर शव की पहचान की। बृहस्पतिवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। रिपोर्ट में अत्यधिक रक्तस्राव से होने के कारण उसकी मौत की वजह बताई गई। उतरांव पुलिस के मुताबिक रूपम पैसेंजर ट्रेन से कटा था। रूपम की मौत से उसकी मां शिवकुमारी, बहन प्रियंका, सरिता, मोनी और सोनी की रो-रो कर हालत खराब है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें