फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों पर हुई कार्रवाई, दस बर्खास्त

विज्ञापन
Strong action taken against lekhpaal, 10 suspended - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
शुक्रवार को ही दस पदाधिकारियों के निलंबन की हुई थी कार्रवाई
विज्ञापन

प्रयागराज। हड़ताल की अगुवाई करने वाले लेखपाल संघ के 10 पदाधिकारियों को निलंबित करने के बाद अब बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। अब सोमवार 23 दिसंबर को सभी बर्खास्त किए गए लेखपालों को इसका आदेश जिला प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों लेखपालों की हड़ताल के बाद से ही शासन स्तर से तय हो गया था कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई होगी। शुक्रवार को संबंधित तहसीलों में हड़ताल की अगुवाई करने वाले पदाधिकारियों के निलंबन को नोटिस पहुंच गया था। प्रशासन की ओर से अब तहसील स्तर के 10 पदाधिकारियों को निलंबित करने की तैयारी है। इसके अलावा इन्हें बर्खास्त करने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रविवार को मुख्य कोषाधिकारी भानु प्रताप ने पूर्व में निलंबित किए गए दस लेखपालों को बर्खास्त कर दिया। इस संबंध में हस्ताक्षर आदि करने की प्रक्रिया रविवार को ही कर ली गई, अब सोमवार को इसका आदेश जारी हो जाएगा। उधर चर्चा इस बात की है कि सोमवार को इस संबंध में अन्य लेखपाल अपना प्रदर्शन तेज कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें