फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों, दफ्तरों में कल हड़ताल, उठानी पड़ सकती है परेशानी

विज्ञापन
Strike in banks, offices tomorrow, may cause trouble
विज्ञापन
प्रयागराज। बैंकों तथा सरकारी कार्यालयों में कोई काम हो तो मंगलवार को ही निपटा लें। बुधवार को परेशानी उठानी पड़ सकती है। ट्रेड यूनियनों की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की घोषणा की गई है। केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों की कई यूनियनों की ओर से भी इसमें शामिल होने की घोषणा की गई है। हड़ताल की वजह से एसबीआई को छोड़कर अन्य बैंकों में भी पूर्ण तालाबंदी की तैयारी है।
विज्ञापन

निजीकरण पर रोक, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती किए जाने, पुरानी पेंशन की बहाली समेत कई मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल की घोषणा की गई है। इसमें करीब 200 किसान तथा दो दर्जन से अधिक छात्र संगठनों ने भी शामिल होने की घोषणा की है। बैंक की पांच यूनियनों की ओर से हड़ताल की घोषणा की गई है। भारतीय किसान मजदूर सभा की ओर से हड़ताल के समर्थन में सोमवार को जसरा में अभियान चलाया गया। सदस्यों ने लोगों को पर्चें बांटकर हड़ताल के कारण को बताया। विभिन्न संगठनों की ओर से शहर में धरना-प्रदर्शन की योजना थी लेकिन धारा 144 लागू होने की वजह से प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। हालांकि, हड़ताल के एक दिन पहले मंगलवार को बैंक शाखाओं तथा अन्य स्थानों पर धरना-प्रदर्शन की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें