फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के लिए आठ को हड़ताल, समर्थन में सभा

विज्ञापन
Strike for old pension, assembly in support - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर कर्मचारियों ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की। इस मांग को लेकर आठ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए कर्मचारी नेताओं की ओर से जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में कॉम्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट इंप्लाइज एंड वर्कर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष केकेएन कुट्टी बृहस्पतिवार को प्रयागराज में रहे।
विज्ञापन

सिविल लाइंस प्रधान डाकघर परिसर में हुई सभा में कुट्टी ने हड़ताल और इसके कारण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्रीय, राज्य और निगम के कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे। वहीं दिल्ली में जंतर-मंतर पर केंद्रीय धरना दिया जाएगा। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताया और पुरानी पेंशन बहाली समेत 11 सूत्रीय मांग को लेकर प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने रिटायर कर्मचारियों से भी समर्थन मांगा। साथ ही उनसे सुझाव मांगे। फेडरेशन के राष्ट्रीय सहायक महासचिव सुभाष पांडेय का कहना था कि सरकार सरकारी विभागों का निगमीकरण तथा निजीकरण करके उद्योग घरानों को लाभ पहुंचा रही है। अध्यक्षता टीपी मिश्रा ने की। इससे पहले कुट्टी की मौजूदगी में आयकर विभाग में हड़ताल की बाबत ज्ञापन सौंपा गया। बैठक में ऋषेश्वर उपाध्याय, कृपाशंकर श्रीवास्तव, हरीशंकर तिवारी, शिवजी मिश्र, आरएन यादव, विनोद तिवारी आदि मौजूद रहे।
शिक्षा निदेशालय पर सभा आज
आठ जनवरी को प्रस्तावित हड़ताल के समर्थन में सिटिजंस ब्ररदहुड की ओर से शिक्षा निदेशालय एवं एजी ऑफिस गेट पर शुक्रवार को सभा का आयोजन किया गया है। फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यख केकेएन कुट्टी को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

पुरानी पेंशन के समर्थन में आई सपा
प्रयागराज। पुरानी पेंशन बहाली की कर्मचारियों की मांग का सपा ने भी समर्थन किया है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव की तैयारियों के सिलसिले में बृहस्पतिवार को आए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि सपा कर्मचारियों के इस मांग के साथ है। उन्हाेंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.रामगोपाल यादव इस मुदुदे को संसद में भी उठा चुके हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने स्नातक निर्वाचन की मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों का नाम शामिल कराने की भी अपील की। कार्यकर्ताओं से उन्होंने पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में अभी से लग जाने की अपील की। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। इससे पहले नेताआें और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक और स्वागत करने वालों में पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल, डॉ.मानसिंह यादव, दूधनाथ पटेल, वजीर खान, डॉ.एसपी सिंह पटेल, सुरेश यादव, दान बहादुर सिंह मधुर, संजू यादव, संजय प्रजापति आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें