फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती: सूचना न देने वाले 10 वीडीओ पर 25 हजार रुपये का जुर्माना

Tue, 06 Jul 2021 08:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • डीपीआरओ ने इनके वेतन से कटौती का जारी किया आदेश, बहरिया के ही हैं छह वीडीओ
विज्ञापन
rti act
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सूचना अधिकार के तहत मांगी की जानकारी न देना ग्राम विकास अधिकारियों (वीडीओ) को भारी पड़ गया। ऐसे 10 वीडीओ पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें से छह तो बहरिया ब्लाक के ही हैं। वहीं तीन सैदाबाद ब्लॉक के हैं। जिला पंचायती राज अधिकारी (डीपीआरओ) ने इनके वेतन से कटौती का आदेश दिया है। मंगलवार को इस बाबत आदेश भी जारी हो गया।

विज्ञापन


बहरिया के अमईपुर ग्राम पंचायत के रवि कुमार मौर्या, कहली के राकेश कुमार गुप्ता, जुगुनीडील के इमरान अहमद, उधोपुर खगिआ के प्रांजल त्रिपाठी, अतनपुर के वीरेंद्र प्रकाश और बड़ौरा के हरीश प्रताप सिंह पर जुर्माना लगाया गया है। इनके अलावा प्रतापपुर के चतेथू ग्राम पंचायत के वीडीओ प्रांजल त्रिपाठी, सैदाबाद में महुआडीह के वेदप्रकाश पांडेय, ब्यूर के अनिल बर्नवाल एवं अमोरा के इसराक अहमत पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

डीपीआरओ आलोक सिन्हा ने बताया कि आरटीआई के अंतर्गत सूचना मांगी गई थी लेकिन इन लोगों ने नहीं दी। इस पर सूचना आयुक्त ने जुर्माना लगाया है। इसी क्रम में जुर्माना वसूली के लिए वेतन से कटौती का आदेश दिया गया है।

कर्मचारी संघ के लिए कोषाध्यक्ष छोड़ अन्य पदों पर होगा चुनाव

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ कलक्ट्रेट माल विभाग के चुनाव में जीतू निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। इस पद के लिए जय प्रकाश ने भी नामांकन किया था लेकिन मंगलवार को पर्चा वापस ले लिया। वहीं अध्यक्ष पद राजेश कुमार एवं अजय कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष के लिए हृदय शंकर पांडेय एवं अशर्फी लाल के बीच मुकाबला होगा। वीरेंद्र कुमार मिश्र एवं रहमत अली मंत्री पद के लिए आमने-सामने होंगे। संगठन मंत्री पद पर मोहम्मद परवेज और सचिव कुमार श्रीवास्तव के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें