फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: बोर्ड परीक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी, नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा में शुचिता, सुरक्षा, गोपनीयता और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई होगी। जारी दिशा-निर्देश के अनुसार-
विज्ञापन

- प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले किसी भी परिस्थिति में नहीं खोले जाएंगे और लिफाफा खोलते समय विषय, तिथि व पाली का मिलान अनिवार्य होगा।
- जेंडर त्रुटि होने पर अभिलेखीय साक्ष्य के आधार पर जिला विद्यालय निरीक्षक की अनुमति से संशोधन किया जाए।

- केंद्र व्यवस्थापक व स्टैटिक मजिस्ट्रेट को छोड़ कर कोई भी कर्मचारी / परीक्षार्थी मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं रखेगा, स्ट्रांग रूम में भी मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित हैै।

- किसी भी स्थिति में बालिका परीक्षार्थियों की तलाशी पुरुष कक्ष निरीक्षक / अधिकारी द्वारा नहीं ली जाएगी।

- बिना परिचय-पत्र कोई भी कार्मिक परीक्षा परिसर में नहीं रहेगा तथा सभी नियुक्त कार्मिक अपनी ड्यूटी स्थल पर ही उपस्थित रहेंगे।

- उत्तर पुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर केवल यूनिक (केंद्र) कोड की मुहर लगेगी, केंद्र व्यवस्थापक के हस्ताक्षर व पदनाम की मुहर नहीं लगाई जाएगी।

- परीक्षा शुरू होने से पूर्व घोषणा की जाए कि उत्तर पुस्तिका में रुपये रखना दंडनीय है, ऐसा मिलने पर छात्र तथा संबंधित कक्ष निरीक्षक दोनों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- किसी भी परीक्षार्थी का प्रवेश-पत्र विद्यालय द्वारा नियम विरुद्ध नहीं रोका जाएगा।

- प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त फर्नीचर, प्रकाश, पेयजल तथा क्रियाशील शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें