फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली शराब बनाने पर की जाए कड़ी कार्रवाई - हाईकोर्ट

Wed, 14 Jul 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • समाज के प्रति अपराध करते हुए जहरीली शराब बनाने वाले
विज्ञापन
Allahabad High Court - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जहरीली शराब पीने से मौत की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताई है और कहा कि पैसे की लालच में नकली शराब बेचने वाले लोगों के जीवन से खेल रहे हैं।ये विधवाओं व अनाथों को जन्म दे रहे हैं। ये न केवल पीड़ितों अपितु समाज के अपराधी है।जिनपर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

कोर्ट ने कहा प्रयागराज के फूलपुर,की अमिलिया देशी शराब के ठेके से नकली शराब पीने से 6लोगों की मौत व दर्जनों के बीमार होने की घटना गंभीर है।मरने से बचें लोगों को आगे चल कर की गंभीर बीमारियां हो सकती है।

याची के महिला होने के नाते ऐसे अपराध में राहत नहीं दी जा सकती। जमानत पर छूटने पर पीड़ितों को धमकाये जाने की संभावना है। कोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज कर दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने संगीता जायसवाल की अर्जी पर दिया है।
विज्ञापन


आबकारी निरीक्षक विजय प्रताप यादव ने फूलपुर थाने प्रयागराज में प्राथमिकी दर्ज कराई है। याची के पति श्याम बाबू जायसवाल वह सेल्समैन जगजीत सिंह को नकली शराब बेचने का आरोपी बनाया गया है।19 नवंबर 20को लोगों ने ठेके से शराब खरीदी। पीने के बाद बीमार पड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। छ: लोग मर गए और कई अन्य के  बीमार होने की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई । सेल्समैन जगजीत सिंह को गिरफ्तार कर नमूना जांच के लिए भेजा गया है।

कोर्ट ने कहा कि प्रदेश में जहरीली शराब पीने से मौत की की घटनाएं हुई हैं। पिछले 11महीनों में 96लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है। इसमें समाज के हाशिए के लोग पीड़ित हैं। मृतकों के शरीर से इथाइल,मिथाइल जहर मिला है।जो गंभीर अपराध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें