फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडर्स ने घेरा सांसद आवास

विज्ञापन
Street Wenders encircle MP house - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
नोट: फोटो भी है---
विज्ञापन

-----------------
रोड पटरी के दुकानदारों ने घेरा सांसद आवास
0 सिविल लाइंस से हटाए जाने का विरोध, सौंपा ज्ञापन
0 जिला प्रशासन पर नियमों की अनदेखी का करने आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में सरदार पटेल मार्ग और महात्मा गांधी मार्ग से हटाए जा रहे रोड पटरी के दुकानदारों ने रविवार को भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल के आवास का घेराव किया। हालांकि इस दौरान सांसद अपने आवास में नहीं थीं।े उनके पुत्र एवं पूर्व विधायक दीपक पटेल ने दुकानदारों का दर्द सुना और आश्वस्त किया कि दुकानदारों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा।
टाउन वेंडिंग कमेटी के सदस्य रवि शंकर द्विवेदी के नेतृत्व में दुकानदारों ने ज्ञापन देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं नगर निगम बिना किसी पूर्व सूचना के गरीब दुकानदारों को हटा रहा है। साथ ही पथ विक्रेता कानून 2014 की अनदेखी कर रहा है। दुकानदारों की बात सुनने के बाद पूर्व विधायक ने कहा कि उनकी मांगें जायज हैं। टाउन वेंडिंग कमेटी द्वारा पटरी दुकानदारों के विषय में किसी भी प्रकार का निर्णय लेने का प्रावधान एक्ट में है तो फिर जिला प्रशासन उन्हें कैसे हटा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि सोमवार को इस बारे में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और दो अन्य प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल योजना के तहत पटरी दुकानदारों को पेंशन तक देने की घोषणा की है, ऐसे में किसी दुकानदार के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वार्ता के दौरान पार्षद आकाश सोनकर, प्रमोद शुक्ला, राजू कनौजिया, मुकेश सोनकर, मोनू सोनकर, राखी, मोहम्मद हारुन, संजय कपूर, धीरज, शिमला देवी, नीरजा चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें