फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: करनाईपुर में लावारिस कुत्तों से राहगीरों में खौफ

Sat, 24 Oct 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
करनाईपुर। बसरही संपर्क मार्ग पर आवारा कुत्तों का झुंड। संवाद - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
बसरही चौराहे पर लावारिस कुत्तों का खौफ बढ़ गया है। राहगीरों का रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। कुत्ते लोगों को दौड़ाकर काट रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है। दवा लेने जा रहे बच्चा लाल और रमेश कुमार को भी कुत्तों ने काट लिया। बहरिया क्षेत्र में भी लावारिस कुत्तों की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। चौराहे से रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं, जिन्हें हमले का डर रहता है। बाइक सवारों को संतुलन बिगड़ने और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों को बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा की विशेष चिंता सता रही है। लोगों ने संबंधित विभाग से लावारिस कुत्तों को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें