फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: 11 करोड़ की लागत से बने कांशीराम आवास बदहाल

Sat, 24 Oct 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
मऊआइमा में मान्यवर कांशीराम शहरी आवास योजना बदहाल मूल भूत सुविधाओं से वंचित लोग आवास में उगी - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
मऊदोस्तपुर (गुलकाईपुर) गांव में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से बना कांशीराम शहरी गरीब आवास बदहाली का शिकार हैं। वर्ष 2008 और 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार ने 402 आवासों का निर्माण कराया था। इनका उद्देश्य गरीब और बेघर परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराना था, लेकिन सुविधाओं के अभाव में अधिकांश लाभार्थी आवास छोड़कर जा चुके हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में 402 आवासों वाले इस परिसर में महज 50 परिवार ही रह रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले दो माह से पेयजल आपूर्ति की मोटर खराब है। इससे परिवारों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। पूरे परिसर में केवल एक इंडिया मार्का हैंडपंप चालू है जिससे लोगों को पानी भरने के लिए कतार में लगना पड़ता है।
बिजली और सफाई व्यवस्था भी बदहाल है, आवासों के आसपास बड़ी-बड़ी घास और गंदगी जमा है। इससे विषैले जीव-जंतुओं के काटने का खतरा बना रहता है। लोगों ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और आईजीआरएस पोर्टल पर कई बार शिकायतें की हैं। 21 अक्तूबर को कॉलोनी वासियों ने फिर मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और एसडीएम को शिकायती पत्र भेजा। उन्होंने बिजली, पानी और सफाई सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि खाली और जर्जर आवासों में रात के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इससे परिसर में रहने वाले परिवारों में असुरक्षा की भावना बनी रहती है। लोगों के अनुसार, 26 मई 2018 को जुए के विवाद में भाई लाल सरोज की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने सुरक्षा के मद्देनजर गश्त बढ़ाने की बात कही है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शोएब अंसारी ने बताया कि परिसर में समय-समय पर सफाई कराई जाती है। उन्होंने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने की बात भी कही। विद्युत उपखंड अधिकारी बहादुर सिंह ने बताया कि फुंके ट्रांसफार्मर की जगह ट्रॉली वाला ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है।
विज्ञापन

शिकायत का स्थलीय निरीक्षण कराया जाएगा। लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।-भारतीय मीणा, एसडीएम सोरांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें