जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता में इंदिरा भवन स्थित जिला कार्यालय में हुई। बैठक में दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट बचाओ-देश बचाओ महारैली में अनुपस्थित रहे पदाधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने भविष्य के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अनिवार्य रूप से शामिल होने के निर्देश दिए। बैठक में आंदोलन को गांव-गांव तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई। तहसील स्तर पर बाइक रैली, ब्लॉक स्तर पर पदयात्रा और नगर निकायों में मार्च निकालकर अधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर वेदांत तिवारी, महेंद्र शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, विजय शंकर त्रिपाठी, आरपी वर्मा मौजूद रहे।