prayagraj news : पुराना यमुना पुल।
- फोटो : prayagraj
पुल से जुड़ी सारी जानकारी दी गई है डाक्यूमेंट्री में
रेलवे द्वारा बनाई गई डाक्यूमेंट्री में नैनी रेल ब्रिज के अब तक के सफर के बारे में बताया गया है। इसमें बताया गया है कि ब्रिटिश काल में 44 लाख 46 हजार 300 रुपये की लागत से इसे बनाया गया। 1855 में इस पुल को बनाए जाने की तैयारी शुरू हुई। 1859 में पुल बनाने का कार्य शुरू हुआ। इस पुल को बनाने में तकरीबन 6 वर्ष का वक्त लगा। ब्रिटिश इंजीनियर मिस्टर सिवले की देखरेख में बने इस पुल में रेल आवागमन 15 अगस्त 1865 में शुरू हुआ। 3150 फीट लंबे इस पुल पर 14 लाख, 63 हजार, 300 रुपये के लोहे के ठोस गार्डर लगाए गए हैं। निर्माण के समय इस पर सिर्फ एक लेन ही थी। वर्ष 1913 में इसका दोहरीकरण किया गया फिर इसकी इसी रीगर्डरिंग 1929 में हुई।
पुल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य
- नैनी ब्रिज के एक पिलर की डिजाइन एलीफैंट फुट मार्का (हाथी पांव या जूता मार्का) जैसी है।
- इस पुल में 61 मीटर ट्राईंगुलेटेड गर्डरों के 14 स्पैन, 12.98 मीटर के 2 स्पैन एवं 9.18 मीटर का 01 आर्च स्पैन है।
- इस पुल से प्रति दिन लगभग 200 ट्रेनें गुजरती हैं।
- इस पुल का हर पांच वर्ष में तकनीकी निरीक्षण किया जाता है। हर चार वर्ष पर इसकी ऑयलिंग-ग्रीसिंग एवं पेंटिंग की जाती है।
- इस पुल में स्वचालित सेंसर लगे हैं, जो संबंधित अधिकारियों को दिन में दो बार जलस्तर की जानकारी भेजते हैं, जिससे कि बाढ़ जैसे खतरे का पूर्वानुमान लगाया जा सके।
- नैनी ब्रिज के ट्रैक का बेहतर रखरखाव करने के लिये एक जेई, एक मेठ और 15 कर्मियों की एक टीम का गठन किया गया है।