फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : रामबाग स्टेशन पर 60 दिन बाद शुरू हुआ ट्रेनों का ठहराव, चार नंबर लूप लाइन मेन में तब्दील

Sun, 25 Aug 2024 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण के लिए रामबाग स्टेशन की लूप लाइन नंबर चार को मेन लाइन में तब्दील करने एवं एक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण करने के लिए यहां रेल विकास निगम लिमिटेड ने 75 दिन का ब्लॉक मांगा था।
विज्ञापन
रामबाग प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज रामबाग स्टेशन पर 60 दिन के बाद यात्री ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया। महाकुंभ को लेकर यहां रेलवे की आधारभूत संरचना सुधारने के लिए रेलवे ने ब्लाॅक लिया था। काम पूरा होने के बाद यहां शनिवार शाम को सबसे पहले लिच्छवी एक्सप्रेस के रूप में पहली ट्रेन का ठहराव हुआ। रेलवे अफसरों ने बताया कि चौरीचौरा एक्सप्रेस समेत जिन ट्रेनों का ठहराव निरस्त किया गया था वह अब रामबाग में शुरू हो गया है।

विज्ञापन


प्रयागराज रामबाग से प्रयागराज जंक्शन तक दोहरीकरण के लिए रामबाग स्टेशन की लूप लाइन नंबर चार को मेन लाइन में तब्दील करने एवं एक नए प्लेटफॉर्म का निर्माण करने के लिए यहां रेल विकास निगम लिमिटेड ने 75 दिन का ब्लॉक मांगा था। बाद में उसे 45 दिन की मंजूरी मिली। इसे 15 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया। फिलहाल, यहां अब काम पूरा कर लिया गया है। अब जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य होना है। यह पूरा होते ही रामबाग स्टेशन की चार नंबर लूप लाइन जो मेन लाइन में तब्दील की गई है। उससे 120 की अधिकतम स्पीड से ट्रेन चलाई जा सकेगी।

आरवीएनएल के महाप्रबंधक वीके अग्रवाल ने बताया कि यहां नई लाइन बिछाने के लिए दो हजार ट्रैक्टर मिट्टी निकाली गई। बाद में मेन लाइन का मेटेरियल डाला गया। यहां एक प्लेटफॉर्म का भी निर्माण किया गया। उसमें तीन शेड लगाए गए हैं। एक फुट ओवरब्रिज का भी विस्तार किया गया। साथ ही एक अन्य फुट ओवरब्रिज पर दिव्यांगजनों की सहूलियत के लिए रैंप बनाने का कार्य अब चल रहा है। उन्होंने बताया कि नई लाइन में पहले इंजन का ट्रायल किया गया, उसके बाद लिच्छवी एक्सप्रेस सबसे पहले गुजरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें