फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक के घर पर पथराव, दो बच्चियां घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक के घर पर पथराव, दो बच्चियां घायल
विज्ञापन

प्रयागराज। सराय इनायत थाना क्षेत्र के दक्षिण कोटवा गांव में 12 दिसंबर की रात पट्टीदारों ने हमला कर दिया। दर्जनों की संख्या में लोगों ने मुख्य गेट तोड़ दिया और घर पर पथराव कर दिया। हमले में परिवार की दो बच्चियां घायल हो गईं। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दक्षिण कोटवा निवासी आलोक सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं। 12 दिसंबर को देर रात पट्टीदारों तथा उनके कई समर्थकों ने आलोक के घर पर हमला कर दिया। उनकी एक साल की बच्ची अराध्या और भतीजी शोर सुनकर बाहर निकल आईं तो कई पत्थर दोनों को लग गए। दोनों चीखती हुईं अंदर भागीं। बाहर भीड़ देखकर आलोक ने पुलिस को सूचना दी। उनका मुख्य गेट भी तोड़ दिया गया। बाद में आलोक की तहरीर पर बेनी बहादुर, ओमेंद्र सिंह, कौशल सिंह और कमल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें