जियाबाद से लेकर मुंबई तक बनाया ठिकाना
शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे प्रयागराज एसटीएफ प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम उपनिरीक्षक रणेन्द्र कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी संतोष कुमार आदि को मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त आरोपी ललित नगर पानी की टंकी रेलवे काॅलोनी थाना कोतवाली के पास है। सूचना पर आरोपी को दबोच लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पुलिस से बचने के लिए गाजियाबाद, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई समेत अन्य जगहों पर छिपने का ठिकाना बनाया था। साथ ही वह कई बार चोरी छिपे अपने घर भी आया करता था। इस बार भी वह भागने के फिराक में था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ ने धर दबोचा।