फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गो तस्कर को बिहार से पकड़ा, काफी समय से चल रहा था फरार

Wed, 01 Jul 2026 06:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चंदौली में गोवंश तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी नुरुल खान को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने चंदौली में गोवंश तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी नुरुल खान को बिहार के गया जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था।

एसटीएफ के अनुसार, चंदौली थाने में दर्ज गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम से जुड़े मामले में गया के हमजापुर निवासी नुरुल खान की तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने पर एसटीएफ प्रभारी जय प्रकाश राय के नेतृत्व में टीम में गया जिले के बाराचट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।

आरोपी ट्रक चलाता है। सात जनवरी 2025 को वह कंटेनर में 30 गोवंश लेकर कानपुर से बिहार जा रहा था। चंदौली में जाम के दौरान पुलिस को देखकर वह वाहन छोड़कर फरार हो गया था। इसी मामले में उसपर 50 हजार रुपये का इनाम था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बिहार भाग गया था। गिरफ्तार आरोपी को चंदौली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें