फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: हत्या की सुपारी लेने वाले को एसटीएफ ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूंसी। बंधवाताहिरपुर चौराहे से शुक्रवार की रात एसटीएफ गोरखपुर ने युवक की हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाश मनोज पासी को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ। कोर्ट में पेश करने दोपहर बाद बदमाश को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

इस मामले में चार महीने पहले पति की हत्या की साजिश रचने वाली युवती और उसके प्रेमी को जेल भेजा जा चुका है। मूलत: सुल्तानपुर की रहने वाली कविता दो बच्चों के साथ झूंसी की आवास विकास कालोनी योजना तीन के सेक्टर दो में किराए का मकान लेकर रहती थी। वह किसी ब्यूटी पार्लर में काम करती थी। पति सुनील कुमार गाजियाबाद मेें प्राइवेट फर्म में नौकरी करता है।


पति के बाहर रहनेे के दौरान कविता का हनुमानगंज के रहने वाले युवक सुरेंद्र सिंह से प्रेम संबंध हो गए। सुरेंद्र अपने आप को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बताता और गाजियाबाद में नौकरी करने की बात कहता था। कविता ने सुरेंद्र के साथ मिलकर पति सुनील की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन




इसके लिए हनुमानगंज के कुछ बदमाशों को सुपारी दी गई। बतौर एडवांस दो लाख रुपये दिए गए थे। होली पर पति सुनील गाजियाबाद से झूंसी आया था। 12 मार्च 2023 की दोपहर में उसका कत्ल किया जाना था। शूटर भी झूंसी पहुंच चुके थे।



इसी बीच उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की तलाश में जुटी गोरखपुर एसटीएफ की टीम को इस कत्ल की योजना पता चल गई। तभी से शूटरों की तलाश थी। शुक्रवार की रात बंधवाहिरपुर चौराहे से आरोपी शूटर मनोज पासी पुत्र विजय बहादुर पासी निवासी चक करीम उर्फ खानीपुर हनुमानगंज थाना सरायइनायत को धर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें