फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: एसटीएफ ने 50 हजार के इनामी गैंगस्टर लंबू को पकड़ा

विज्ञापन
50 हजार का इनामी गैंगस्टर लंबू।
विज्ञापन
स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने शनिवार को गैंगस्टर एक्ट में वांछित 50 हजार के इनामी रईस उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आजमगढ़-वाराणसी नेशनल हाईवे थाना गंभीरपुर बिंद्रा बाजार कट स्थित पटेल ढाबा के पास से पकड़ा गया।
विज्ञापन

रईस आजमगढ़ के थाना निजामाबाद गांव फरिहा का निवासी है। उसके खिलाफ थाना निजामाबाद में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज थी। आजमगढ़ पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
पुलिस उपाधीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में एसटीएफ प्रयागराज प्रभारी जय प्रकाश राय की टीम जांच में जुटी थी। इस बीच एक सूचना पर आरोपी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

-


एसटीएफ ने आरोपी को किया पुलिस के सुपुर्द
आरोपी ने बताया कि वर्ष 2024 में उसने साथियों के साथ कई चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इन मामलों में आजमगढ़ के अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है। वर्ष 2026 में उसके और साथियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। इसके बाद से वह फरार था। एसटीएफ ने आरोपी को थाना गंभीरपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। आरोपी के खिलाफ थाना रानी की सराय और निजामाबाद में चोरी समेत अन्य धाराओं में पांच एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें