फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में आवारा कुत्तों की होगी नसबंदी

Sun, 04 Oct 2015 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या जल्द नियंत्रित हो जाएगी। नगर निगम ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। योजना इन कुत्तों की नसबंदी कराने की है। नगर निगम ने इसके लिए जबलपुर के एक  एनजीओ से संपर्क किया है। एनजीओ के प्रतिनिधि इसी माह शहर आने वाले हैं।
विज्ञापन


शहर में आवारा कुत्तों की लगातार बढ़ती संख्या हर किसी के लिए परेशानी का कारण है। खासकर वाहन चालकों को इससे ज्यादा समस्या है, जब कुत्ते सड़कों पर चलते वाहनों का पीछा कर चालक पर हमला करते हैं। चौक, करेली, करेलाबाग, हटिया, कटरा, स्टेनली रोड, अल्लापुर आदि मोहल्लों में यह समस्या ज्यादा गंभीर है। घनी आबादी वाली इन इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या भी काफी अधिक है। इन मोहल्लों के साथ स्टेनली रोड पर भी ऐसे कुत्तों री काफी संख्या हैं। आम तौर पर स्ट्रीट डाग्स नवंबर, दिसंबर में ज्यादा हमलावर होते हैं। इस दौरान कुत्तों के काटने की मामले ज्यादा सामने आते हैं। स्टेनली रोड पर तो अक्सर कुत्ते वाहनों का पीछा कर हमला करने की कोशिश करते हैं। इसकी वजह से कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

नगर निगम में इसे लेकर शिकायतें लगातार आ रही हैं। इसके बाद ही ऐसे कुत्तों की नसबंदी की तैयारी की गई है, ताकि उनकी जनसंख्या नियंत्रित की जा सके। नगर निगम के पशुधन अधिकारी डॉ.धीरज गोयल के मुताबिक जबलपुर के एक एनजीओ इस कार्य में महारत हासिल है। उनके प्रतिनिधियों से संपर्क किया है। यह एनजीओ पूर्व में कई शहर में कुत्तों की नसबंदी कर चुका है। एनजीओ के प्रतिनिधि इसी माह यहां आने वाले हैं। बताया कि पहले चरण में घनी आबादी वाले इलाकों में ही कुत्तों की नसबंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें