फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविविः एसएस खन्ना में छात्र परिषद के लिए पड़े वोट

विज्ञापन
Stdents casted their votes in SS Khanna Student council Election - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
मतगणना और पदाधिकारियों के नाम की घोषणा आज
विज्ञापन

प्रयागराज, 17 सितंबर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र परिषद चुनाव की तिथि भी घोषित नहीं हुई और एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र परिषद चुनाव के लिए मतदान भी करा दिया गया। पहले चरण में कला संकाय, विधि संकाय, विज्ञान संकाय और वाणिज्य संकाय के छात्र प्रतिनिधियों के लिए मतदान हुआ।
मतों की गणना और छात्र परिषद के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासिच, संयुक्त सचिव एवं सांस्कृतिक सचिव पद के लिए मतगणना एवं अंतिम रूप से चयनित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा 18 सितंबर को होगी। इसी के साथ सांस्कृतिक प्रतिनिधि, उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रतिनिधि, अनुसूूचित जाति प्रतिनिधि, अन्य पिछड़ा वर्ग प्रतिनिधि और अल्पसंख्यक समुदाय प्रतिनिधि की घोषणा भीह होगी। मंगलवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में प्राचर्य प्रो. लालिमा सिंह, उप प्राचार्य डॉ. अल्पना अग्रवाल एवं रिटर्निंग अफसर डॉ. रीता चौहान मौजूद रहीं। मुख्य कुलानुशासक डॉ. मंजरी शुक्ला, उप कुलानुशासक डॉ. प्रीति सिंह प्रॉक्टोरियल बोर्ड की डॉ. आशा उपाध्याय, गुंजन शर्मा, डॉ. नीरजा सचदेव, डॉ. अर्चना त्रिपाठी की देखरेख में मतदान प्रक्रिया पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपनिषदों में ब्रह्म विद्या पर हुई चर्चा
प्रयागराज, 17 सितंबर। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की ओर से मंगलवार को ‘उपनिषदों में ब्रह्म विद्या’ विषय पर विशिष्ट व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो. रामहित त्रिपाठी ने कहा कि परमसत्ता की प्राप्ति के दो मार्ग कर्म एवं ज्ञान ईश्वर की प्राप्ति में सहायक हैं लेकिन मनुष्य अपनी रुचि के अनुसार अपनी लक्ष्य प्राप्ति का मार्ग चुनता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सौम्या कृष्ण एवं स्वागत डॉ. ज्योति कपूर ने किय। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, डॉ. अल्पना अग्रवाल, डॉ. ऋतु जायसवाल, डॉ. रचना आनंद गौड़ आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें